Thar ने बाइक सवारों को मारी जबरदस्त टक्कर, मां-बेटे सहित 3 की मौत

Written by

in

अजमेरः जिले के अरांई में थार द्वारा एक बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं मृतकों की पहचान कटसूरा (अजमेर) निवासी गीता घासल (38), भंवर लाल घासल (18) और काला तालाब (अजमेर) निवासी हनुमान के रूप में हुई है। हनुमान गीता की बहन का बेटा था।

मृतकों की फाइल फोटो।
मृतकों की फाइल फोटो।

जानकारी देते एएसआई छोटू लाल ने बताया कि गीता अपने बेटे के साथ बहन के घर गई थी। वहां से हनुमान के साथ दोनों गांव लौट रहे थे। अरांई के एसडीएम ऑफिस के पास उनकी बाइक को थार ने पीछे से टक्कर मार दी। थार की टक्कर से बाइक सड़क पर घिसटती चली गई, जिससे भंवरलाल व हनुमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीता गम्भीर घायल हो गई। तीनों को किशनगढ़ (अजमेर) हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना के बाद ही थार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। थार के दोनों एयरबैग खुल गए। एएसआई ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजन को दी जाएगी। वहीं पुलिस ने थार सवार की तलाश शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *