Punjab News: School Bus की चपेट में आया बच्चा, गंभीर घायल, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले के गुमटाला में निजी स्कूल बस की चपेट में बच्चा आ गया। मिली जानकारी के अनुसार छात्र को बस से उतारने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना में घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल छात्र की पहचान जैराज के रूप में हुई है। जैराज ने बताया कि वह रोजाना की तरह स्कूल बस से घर आया था। इस दौरान जब वह बस से उतर रहा था कि ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी, जिसके चलते उसका पैर बस के पिछले टायर के नीचे आ गया और वह घायल हो गया।

बच्चे ने बताया कि बस का ड्राइवर हर बार बदल जाता है और हर बार बस ड्राइवर जल्दी में होता है जिसके कारण यह हादसा हुआ है। बच्चे के परिजनों ने कहा कि स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही पहले भी सामने आ चुकी है। जिसके चलते बच्चा घायल हो गया और इससे बच्चे का आने वाला भविष्य भी खराब हो गया। उन्होंने कहा कि स्कूल बस चालक और बस हेल्पर का कर्तव्य था कि वह बच्चे को उसके घर तक छोड़ें लेकिन वे जल्दबाजी में बच्चे को उताकर जा रहे थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं इस मामले में पुलिस स्टेशन गुमटाला के पुलिस अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि गुमटाला में एक निजी स्कूल बस से उतरने के दौरान बच्चा गिर गया और बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। जिससे उसके टांगों पर गंभीर चोटें आई है। जैराज को इलाज के लिए अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं बच्चे के परिवार वालों का कहना है कि हम स्कूल प्रबंधन से बात कर रहे हैं और फिर भी अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *