Home National कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, कई फीट ऊंची लपटों से दहला इलाका, देखें वीडियो

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, कई फीट ऊंची लपटों से दहला इलाका, देखें वीडियो

0
कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, कई फीट ऊंची लपटों से दहला इलाका, देखें वीडियो
उदयपुरः जिले के खेरवाड़ा कस्बे में देर शाम कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। कड़ी मशक्कत से करीब 5 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। आसपास फायरस्टेशन नहीं होने से दमकल काफी देर से पहुंची। डूंगरपुर और उदयपुर से दमकलों को बुलाया गया। जब तक दोनों जगह से मदद पूरी तरह पहुंची, तब तक गोदाम में रखा सब कुछ खाक हो चुका था।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी देते गोदाम मालिक अशोक कुमार ने बताया कि इस आग से करीब 50 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। गोदाम के अंदर कबाड़ के अलावा स्क्रैप करने वाली एक कीमती मशीन भी लगी हुई थी। आग ने उस मशीन को भी पूरी तरह जला दिया है। अशोक के मुताबिक, उन्होंने कड़ी मेहनत से यह व्यापार शुरू किया था, लेकिन शॉर्ट सर्किट ने कुछ ही घंटों में सब बर्बाद कर दिया। जब दमकलें देरी से पहुंचीं, तो स्थानीय लोग खुद ही मदद के लिए आगे आए। लोगों ने अपने स्तर पर पानी के निजी टैंकर मंगवाए और आग पर काबू पाने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि गोदाम के चारों तरफ ऊंची दीवार बनी हुई थी। अगर यह चारदीवारी नहीं होती, तो आग पास के रिहायशी मकानों और दुकानों तक फैल सकती थी। इससे बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम के बाहर किसी ने कचरा जलाया था, जिससे उठी चिंगारी ने कबाड़ में आग पकड़ ली। उदयपुर से आई दूसरी दमकल की कड़ी मेहनत के बाद देर रात तक आग शांत हुई, लेकिन तब तक गोदाम में सिर्फ राख और धुआं ही बचा था।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here