जानकारी देते गोदाम मालिक अशोक कुमार ने बताया कि इस आग से करीब 50 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। गोदाम के अंदर कबाड़ के अलावा स्क्रैप करने वाली एक कीमती मशीन भी लगी हुई थी। आग ने उस मशीन को भी पूरी तरह जला दिया है। अशोक के मुताबिक, उन्होंने कड़ी मेहनत से यह व्यापार शुरू किया था, लेकिन शॉर्ट सर्किट ने कुछ ही घंटों में सब बर्बाद कर दिया। जब दमकलें देरी से पहुंचीं, तो स्थानीय लोग खुद ही मदद के लिए आगे आए। लोगों ने अपने स्तर पर पानी के निजी टैंकर मंगवाए और आग पर काबू पाने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि गोदाम के चारों तरफ ऊंची दीवार बनी हुई थी। अगर यह चारदीवारी नहीं होती, तो आग पास के रिहायशी मकानों और दुकानों तक फैल सकती थी। इससे बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम के बाहर किसी ने कचरा जलाया था, जिससे उठी चिंगारी ने कबाड़ में आग पकड़ ली। उदयपुर से आई दूसरी दमकल की कड़ी मेहनत के बाद देर रात तक आग शांत हुई, लेकिन तब तक गोदाम में सिर्फ राख और धुआं ही बचा था।View this post on Instagram