Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Activa Blast मामले में पहुंची CFSL टीम, लिए सैंपल, देखें वीडियो

Jalandhar News: Activa Blast मामले में पहुंची CFSL टीम, लिए सैंपल, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Activa Blast मामले में पहुंची CFSL टीम, लिए सैंपल, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: बीएसएफ हेडक्वार्टर के सामने देर रात एक्टिवा पर धमाका मामले में CFSL टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। CFSL टीम द्वारा घटना स्थल से सैंपल लिए गए और मामले की जांच के लिए सैंपल लैब में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, एक आतंकी पीएपी चौक की ओर से रॉन्ग साइड से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॅलीथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इस घटना की खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पोस्ट शेयर करके जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा है कि 5 मई 2026 को रात 8 बजे पंजाब में जालंधर के फ्रंटियर हेडक्वार्टर BSF एक IED हमला किया गया। KLA (खालिस्तान लिबरेशन आर्मी) आज हमले की जिम्मेदारी लेती है, जिसके दौरान 2 बीएसएफ सिपाही मारे गए और 3 जख्मी हो गए। यह हमला ऑपरेशन नवा सवेरा का हिस्सा है, जो कि तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारे भाई शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला पूरा नहीं होता और खालिस्तान आजाद नहीं होता। पोस्ट में कहा कि एक बार फिर KLA डीआईजी संदीप गोयल को चेतावनी देती है कि आप, आपका परिवार और आपके रिश्तेदार हमारा निशाना हैं। शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला आपके करीबियों और प्यारे लोगों के खून से लिया जाएगा। गोयल परिवार ने बहुत सारे अत्याचार किए हैं। हम इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। विशेष धमाके की वीडियो जल्द ही जारी की जा रही है।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here