इस घटना की खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पोस्ट शेयर करके जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा है कि 5 मई 2026 को रात 8 बजे पंजाब में जालंधर के फ्रंटियर हेडक्वार्टर BSF एक IED हमला किया गया। KLA (खालिस्तान लिबरेशन आर्मी) आज हमले की जिम्मेदारी लेती है, जिसके दौरान 2 बीएसएफ सिपाही मारे गए और 3 जख्मी हो गए। यह हमला ऑपरेशन नवा सवेरा का हिस्सा है, जो कि तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारे भाई शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला पूरा नहीं होता और खालिस्तान आजाद नहीं होता। पोस्ट में कहा कि एक बार फिर KLA डीआईजी संदीप गोयल को चेतावनी देती है कि आप, आपका परिवार और आपके रिश्तेदार हमारा निशाना हैं। शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला आपके करीबियों और प्यारे लोगों के खून से लिया जाएगा। गोयल परिवार ने बहुत सारे अत्याचार किए हैं। हम इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। विशेष धमाके की वीडियो जल्द ही जारी की जा रही है।View this post on Instagram