पूरी घटना की शुरुआत उस समय हुई है जब न्यू सिविल लाइन के रहने वाले अंश कुमार वर्मा की पत्नी नीलम वर्मा 24 अप्रैल को अपनी यूकेजी में पढ़ने वाली बेटी अलीशा वर्मा को लेने के लिए स्कूल पहुंची थी। उनके अनुसार, उन्होंने पहले ही स्कूल के द्वारा निर्धारित कोर्स खरीद लिया था लेकिन बाद में अचानक स्कूल प्रबंधन ने 1200 की चार कापियां सिर्फ स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया। उनकी बेटी कई दिनों से बिना होमवर्क के घर लौट रही थी।
बच्ची की Books को लेकर Parents पर भड़की Principal, Viral हुआ Video

उत्तर प्रदेश: शहर के हरदोई जिले के एसपी तिराहा स्थित न्यू सनबीम पब्लिक स्कूल में अभिभावक नीलम वर्मा के साथ हुई अभद्रता ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूल प्रिंसिपल एक महिला को डांटते और अपमानित करते हुए दिख रही है। इसके बाद मामला ज्यादा गरमा गया। पूरे प्रकरण पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लिया है और तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने तीन सदस्यों की टीम गठित की है। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी शामिल हैं और साफ कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply