उसका आकार इतना बड़ा था कि राहगीरों ने दूर से ही अपने वाहन रोक दिए और मौके का वीडियो बनाने लगे। कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। नहर पार के सेक्टरों सहित आसपास के इलाकों में पहले भी अजगर देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे साफ है कि शहर के नजदीक वन्य जीवों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जो सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय बनता जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। बाद में उसे सुरक्षित तरीके से पास के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती गर्मी और शहरी विस्तार के चलते वन्य जीव अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और किसी भी वन्य जीव के दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचना देने की सलाह दी गई है।
रिहायशी इलाके में विशाल अजगर देख लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर-81 स्थित बीपीटीपी पुल के पास विशाल अजगर सड़क पर दिखाई दिया। सड़क पर अजगर के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चिलचिलाती गर्मी के बीच रिहायशी इलाके में इस तरह अजगर का निकलना स्थानीय लोगों के लिए डर का कारण बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजगर सड़क के बीचों-बीच धीरे-धीरे रेंगते हुए आगे बढ़ रहा था।
Leave a Reply