Punjab News: किसान मोर्चा की चेतावनी, इस दिन से सभी Toll Plaza करेंगे Free, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोज़पुरः रेलवे लिंक को लेकर किसानों द्वारा मीटिंग रखी गई थी। जिसमें किसानों ने मल्ला वाले से घरियाला स्टेशन की तरफ बन रही रेलवे लाइन के लिए जमीन देने वालों को सवा करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग रखी। नेताओं का कहना है कि किसानों को उनकी जमीन का योग्य मूल्य मिलना चाहिए, जमीन का मूल इन्हें 3 से अधिक से 6 लाख दिया जा रहा है, जो गलत है। इस पर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों को 30 अप्रैल तक मुआवजा नहीं मिलने के कारण 4 मई को पंजाब के सभी टोलों को अनिश्चितकाल के लिए मुफ्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मल्ला वाले से घरियाला स्टेशन की तरफ बन रही दोआबा और माझे को जोड़ने वाली रेलवे लाइन फिरोज़पुर पट्टी पर किसानों को सवा करोड़ प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए।

मोर्चे के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आबादकार किसानों को 30 अप्रैल तक मुआवजा जारी नहीं किया गया, तो 4 मई से पंजाब भर के सभी टोल प्लाज़ियों को अनिश्चितकाल के लिए मुफ्त कर दिया जाएगा। बीबीएमबी से पंजाब की भागीदारी खत्म करने की निंदा करते हुए पुनः बहाल करने की मांग। इस मौके पर मोर्चे ने मल्ला वाले से घरियाला स्टेशन की तरफ बन रही रेलवे लाइन के लिए जमीन देने वालों किसानों के लिए सवा करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की भी मांग रखी। नेताओं का कहना है कि किसानों को उनकी जमीन का योग्य मूल्य मिलना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *