मौसम विभाग के अनुसार, 9 मई तक मौसम ड्राई रहने की अनुमान है। किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। रोपड़ में भाखड़ा डैम पर सबसे अधिक 34.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) समेत 14 जिलों में आंधी/बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया था।