Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट, देखें वीडियो

Jalandhar News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट, देखें वीडियो
जालंधर (Ens): पंजाब में आज सुबह 5 बजे के करीब काफी बारिश हुई है। जालंधर में आंधी के साथ बादल छा गए और अचानक बारिश शुरु हुई। करीब आधा घंटा हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों ने गर्मी और उमस से राहत की सांस ली। बता दें कि पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से करीब 6.1 डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पहले ही 6 मई को कुछ स्थानों पर गरज, बारिश/बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया था।
मौसम विभाग के अनुसार, 9 मई तक मौसम ड्राई रहने की अनुमान है। किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। रोपड़ में भाखड़ा डैम पर सबसे अधिक 34.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) समेत 14 जिलों में आंधी/बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया था।

सभी जिलों का तापमान 35 डिग्री से कम

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। अमृतसर में 33.4 डिग्री, लुधियाना में 32.6 डिग्री और पटियाला में 31.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सभी जगह सामान्य से नीचे रहा। फरीदकोट और फिरोजपुर में 31.0 से 31.7 डिग्री के बीच तापमान रहा। गुरदासपुर (32.2), मोहाली (30.4) और पठानकोट (32.4) में भी तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। अधिकांश जिलों में पिछले 24 घंटों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया, जबकि बारिश लगभग न के बराबर रही। कुल मिलाकर राज्य में मौसम सामान्य से ठंडा बना हुआ है और गर्मी से कुछ राहत बनी हुई है।

कल से हवाएं चलने से तापमान बढ़ेगा

कल से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहाड़ों में अभी भी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जो कश्मीर के आसपास बना हुआ है। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ सिस्टम भी सक्रिय हैं, जो दक्षिण भारत तक फैले हुए हैं। पंजाब के पूर्वी हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। आज राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 7 तारीख से पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में तापमान बढ़ने की संभावना है।

दो दिन बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 6 और 7 मई को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान लगभग 2 डिग्री तक बढ़ेगा, जिसके बाद इसमें 3 से 4 डिग्री गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।

मानसून आने में 25 दिन शेष

मानसून आने में अब केवल लगभग 25 दिन बचे हैं। इस वर्ष मानसून के थोड़े कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं, जिसका कारण अल नीनो का असर हो सकता है। आम तौर पर मानसून 15 मई के आसपास अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहुंच जाता है, लेकिन इस बार अरब सागर में लो प्रेशर एरिया या डिप्रेशन बनने की संभावना है, जिससे मानसून की आगे की प्रगति थोड़ी धीमी या विलंबित हो सकती है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए क्रॉस-इक्वेटोरियल फ्लो का सक्रिय होना जरूरी होता है, जो फिलहाल पूरी तरह से मजबूत नहीं हुआ है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here