Home Panchkula नगर निगम चुनाव से पहले Action Mode में आई पुलिस, XUV में शराब ले जा रहा तस्कर काबू, देखें वीडियो

नगर निगम चुनाव से पहले Action Mode में आई पुलिस, XUV में शराब ले जा रहा तस्कर काबू, देखें वीडियो

0
नगर निगम चुनाव से पहले Action Mode में आई पुलिस, XUV में शराब ले जा रहा तस्कर काबू, देखें वीडियो

अंग्रेजी ब्रांड की 52 बोतल अवैध शराब बरामद

पंचकूला: नगर निगम चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न करवाने के मद्देनजर पंचकूला पुलिस द्वारा जिले में चौकसी और निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है। इस कड़ी में एमडीसी थाना टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसमें बिना परमिट अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 5 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माता मनसा देवी सिंह द्वार के पास एक व्यक्ति अपनी काली रंग की एक्सयूवी-700 में अवैध रुप से शराब की पेटियां रखे हुए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर उक्त गाड़ी दिखाई दी जिसमें बैठा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विनित कुमार एमडीसी पंचकूला के तौर पर हुई है। गाड़ी की तलाशी पर डिग्गी से कुल 8 पेटियों में 52 बोतल विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी से शराब रखने संबंधी लाइसेंस या परमिट देश करने को कहा गया लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि इस बारे में आरोपी के खिलाफ एमडीसी थाना में हरियाणा आबाकारी संशोधन अधिनियम की धारा 61 (1) (a) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। चुनावों के दौरान अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।          

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here