Punjab News: कैदियों को ले जा रही बस हुई खराब, पुलिस कर्मियों ने लगाया धक्का, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः खज़ाना गेट के बाहर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कैदियों को अदालत ले जाने वाली पुलिस बस अचानक रास्ते में खराब हो गई। इस दौरान पुलिस कर्मचारी खुद बस से बाहर आकर उसे धक्का देते हुए देखे गए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि पुलिस कर्मचारी बंदियों को ले जा रही बस को चालू करने के लिए हाथों से धक्का लगा रहे हैं।

यह नज़ारा सामने आने के बाद केन्द्रीय जेल प्रशासन और पुलिस व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों की तरफ से इसे प्रशासन की लापरवाही और अनप्रोफेशनलिज़्म कहा जा रहा है। इस घटना ने सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि यदि इस दौरान कोई अनचाही घटना घट जाती या बंदी फरार हो जाते, तो हालात काबू से बाहर हो सकते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदियों की रवानगी के लिए इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों की हालत और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा होनी चाहिए। फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है और लोग प्रशासन से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *