खड़ी कार पर Petrol छिड़क कर शख्स ने लगाई आग, FIR दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

भोपालः कोलार इलाके में खड़ी कार को शरारती अनंसर द्वारा आग लगा दी गई। इस मामले को लेकर कोलार थाने में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें युवक कार पर पेट्रोल छिड़कते और उसे आग लगाते नजर आ रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति पेट्रोल छिड़कर कार को आग लगा देता है और उसके बाद पूरी तरह आग की लपटों कार घिरने तक युवक मौके पर खड़ा रहा। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि युवक द्वारा कार को आग लगाने की वजह सामने नहीं है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मामले को लेकर खुलासा हो पाएगा।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *