कुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार की कार हादसाग्रस्त, उड़े परखच्चे

Written by

in

सास-ससुर की मौके पर ही मौत, युवक और महिला की हालत गंभीर

नदबईः कुंभ स्नान कर लौट रहे युवक की कार यूपी में हादसाग्रस्त हो गई। कार में भरतपुर के एक ही परिवार के 5 लोग थे। हादसे में सास-ससुर और मां की मौत हो गई। युवक और उसकी चाची बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार- नदबई थाना इलाका (भरतपुर) के उटारदा गांव निवासी मोहन सिंह (35) अपनी मां लीला देवी (65), सास कमलेश देवी (60), ससुर बच्चू सिंह (68) और चाची राजकुमारी (50) को कुंभ लेकर गए थे। कार से प्रयागराज से लौट रहे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में लीला, कमलेश देवी और बच्चू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहे मोहन सिंह और उनकी चाची राजकुमारी बुरी तरह घायल हो गए। दंपती बच्चू सिंह और कमलेश देवी खेड़ली मोड़ थाना इलाके (भरतपुर) के गांव बिजवारी के रहने वाले थे। बिजवारी और उटारदा गांवों में शोक की लहर है। दो परिवारों में मातम छाया है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *