Women’s Premier League: आज Gujarat Giants से भिड़ेगी Mumbai Indians

Written by

in

स्पोर्ट्सः वूमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL) के 5वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना गुजरात जायंट्स (GG) से होगा। मैच शाम 7:30 बजे से वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात लीग के इतिहास में मुंबई को अब तक नहीं हरा सकी है। इस सीजन दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। गुजरात का सीजन का तीसरा और मुंबई का दूसरा मैच होगा। GG को एक मैच में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, MI को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

WPL में MI और GG के बीच अब तक 4 मैच हुए हैं। इनमें सभी 4 मैच मुंबई ने जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 2023 में दो और 2024 में दो मुकाबले खेले गए। WPL का यह तीसरा सीजन है। लीग की शुरुआत 2023 से हुई। मुंबई ने 2023 में लीग के पहले सीजन का खिताब जीता था। टीम ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था। दूसरी ओर गुजरात को पहले खिताब की तलाश है।

कप्तान हरमनप्रीत ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी है। उन्होंने 18 मैच में 591 रन बनाए हैं। वहीं, हेली मैथ्यूज की टॉप बॉलर हैं। मैथ्यूज ने 20 मुकाबलों में 25 विकेट लिए हैं।

गार्डनर टीम की टॉप स्कोरर और विकेट टेकर
गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर इस सीजन की टॉप स्कोरर हैं। गार्डनर ने दो मैच में 131 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 79 रन है। गार्डनर टीम की ऑल टाइम टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक WPL के 18 मैचों में 455 रन बनाए हैं। वे टीम की टॉप विकेट टेकर भी हैं। उन्होंने इतने ही मैचों में 21 विकेट लिए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *