Punjab News: 2 गुटों में हिंसक झड़प में 2 युवकों की मौत, 23 आरोपियों पर केस दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः रत्तीपुर रोड स्थित सैनी कॉलोनी में 2 गुटों में खूनी झड़प हो गई। इस मामले में 2 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हेडो बेट निवासी गगनदीप सिंह बिल्ला और लखोवाल कलां निवासी मनप्रीत सिंह मनी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में गगनदीप के चचेरे भाई ने बताया कि वे माछीवाड़ा जा रहे थे और उनके साथ शेरपुर बेट निवासी वरुण भी था। गगनदीप ने बताया था कि उन्हें हेडो बेट निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ के साथ पहले हुए झगड़े को लेकर समझौता करना था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वे चारों एक कार में रत्तीपुर की ओर जा रहे थे, तभी एक स्कोडा गाड़ी (नंबर सीएच01सीएन6818) ने उन्हें घेरने की कोशिश की। इस गाड़ी को मुगलेवाल गांव निवासी काबल सिंह उर्फ पन्नू चला रहा था, जिसमें शम्मी, परम ग्रेवाल, हर्ष चीमा और दो अज्ञात व्यक्ति सवार थे। बचाव में उन्होंने अपनी गाड़ी सैनी कॉलोनी की ओर मोड़ ली। इसी दौरान गगनदीप का दोस्त मनप्रीत सिंह मनी अपनी गाड़ी से उनके पीछे आ गया। कुछ ही देर में 2-3 और गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इनमें एक स्विफ्ट कार में गुरविंदर सिंह, जस्सा और तीन अज्ञात व्यक्ति थे, जबकि एक वर्ना कार में समराला निवासी हरमन उर्फ मोनू, खुशु और भोला सवार थे।

इसके तुरंत बाद 10-12 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिलों पर धारदार हथियारों के साथ वहां पहुंच गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन कॉलोनी में आगे रास्ता बंद होने के कारण उन्हें घेर लिया गया। हमलावरों ने गगनदीप सिंह और मनप्रीत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने की कोशिश में शिकायतकर्ता को भी चोटें आईं, जबकि गगनदीप और मनप्रीत गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। जस्सा सिंह ने कृपाण से और बैरसाल निवासी जैला ने बेसबॉल से हमला किया। लोगों को इकट्ठा होते देख सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। गगनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मनप्रीत सिंह ने चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 23 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *