Jalandhar News: Traffic नियमों का पालन करवाने वाले ने खुद तोड़ा नियम, देखें वीडियो

बिना नंबर बुलेट पर पुलिसकर्मी ने बजाए पटाखे

जालंधर (Ens): ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने वाली पुलिस खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आई। शहर के संविधान चौक (बीएमसी चौक) से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पंजाब पुलिस का एक जवान बिना नंबर प्लेट लगी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर फ्लाईओवर पर पटाखे बजाते हुए जाता दिखाई दे रहा है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मिली जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी के पीछे चल रहे कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गई। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं कि जब आम जनता को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की नसीहत देने वाले खुद ही नियम तोड़ेंगे तो कानून व्यवस्था पर क्या संदेश जाएगा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई है और तेज आवाज में पटाखे बजाए जा रहे हैं, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना जाता है। फिलहाल इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि मामले की जांच कर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *