Punjab News: SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी भाई गुरदास हाल में हुई सभा में पहुंचे, देखें वीडियो

Written by

in

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

अमृतसर: श्रीमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी आज भाई गुरदास हॉल में श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बुलाई गई। विशाल सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे। यह सभा श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज की अगुवाई में बुलाई गई है। मीडिया से बातचीत करते हुए हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि आज की बैठक में दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। एक ओर भाई बलवंत सिंह राजोआणा और अन्य बंदी सिंह के मामले पर चर्चा होगी जबकि दूसरे ओर पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए बेअदबी कानून से संबंधित मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय से जुड़े इन संवेदनशील मामलों पर साझा राय बनाने के लिए यह सभा बुलाई गई जिसमें पंथिक नेता, विद्दवान और विभिन्न जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि उपस्थिति हैं। धामी के कहा कि अकाल तख्त साहिब हमेशा पंथिक मसलों के समाधान के लिए मार्गदर्शन देता आया है और आज की यह बैठक भी अहम निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।        

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *