स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान, वेस्ट टू कंपोस्ट प्रणाली को बढ़ावा देने को लेकर बैठक आयोजित

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना ने मंगलवार को वेस्ट टू कंपोस्ट प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए कृषि उपज मंडी समिति ऊना के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में गीले कूडे़ से खाद बनाने एवं सूखे एवं हानिकारक कचरे को सही तरीके से निस्तारण के बारे में बताया गया। नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के अनुसार रोजाना 50 किलोग्राम या इससे अधिक कचरा उत्पन्न करने वालों को स्वयं अपने स्तर पर सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके उसका निस्तारण करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि वेस्ट-टू-कंपोस्ट प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम क्षेत्र की बल्क वेस्ट जैनरेटर्स जैसे सब्जी मंडी, होटल, ढाबा, रेस्ट हाउसेज, हॉस्पिटल आदि के साथ बैठकें करके गीले और सूखे व हानिकारक कचरे बारे जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान कृषि उपज मंडी समिति के सचिव ठाकुर भूपिंदर सिंह, नगर निगम से विजय कुमार सफाई पर्यवेक्षक, अर्बन प्लानर अंजू सोनी, सुशील गुप्ता, अभिषेक पठानिया, बबली सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *