इस इलाके में LIVE Encounter: फायरिंग करके घर में घुसे 6 बदमाश, 4 थानों की पुलिस ने घेरा इलाका, देखें वीडियो

Written by

in

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ पर पुलिस द्वारा लाइव एनकाउंटर की वीडियो सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और बदमाशों में अचानक फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो अपराधी एक घर में घुस गए। हालात को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और अपराधियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा जा रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए चार थानों की पुलिस दल मौके पर तुरंत पहुंच गई। इनके अलावा, बड़े अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी स्पष्ट नहीं है कि जिस घर में अपराधी घुसे हैं, उसमें कोई अन्य लोग मौजूद हैं या नहीं। मौके पर पहुंचे अधिकारी इसका पता लगाने में जुटे हैं, और किसी भी कड़े एक्शन से पहले अपराधियों को दबोचने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि 5 से 6 बदमाश घर में छिपे हुए हैं।

वे जिस घर में छिपे हैं वो किसी उपेंद्र सिंह नाम के शख्स का है। मौके पर एसटीएफ की टीम भी पहुंची है। 4 थानों की पुलिस ने घर को चारो तरफ से घेर लिया है। माइक के जरिए पुलिस टीम बदमाशों को सरेंडर करने की अपील कर रहे हैं।पटना पुलिस अपराधियों को दबोचने के लिए घेराबंदी कर रही है। हर गोली के मुहाने पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है, ताकि अपराधी किसी भी कीमत पर भागने न पाए। पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों से बार-बार हथियार डालने की अपील की जा रही है, लेकिन वे सरेंडर करने का नाम नहीं ले रहे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *