Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: तस्कर के घर पर प्रशासन का एक्शन, दंपति और भाई पर पहले से मामले दर्ज, देखें Live

Jalandhar News: तस्कर के घर पर प्रशासन का एक्शन, दंपति और भाई पर पहले से मामले दर्ज, देखें Live

0
Jalandhar News: तस्कर के घर पर प्रशासन का एक्शन, दंपति और भाई पर पहले से मामले दर्ज, देखें Live

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत प्रशासन द्वारा लगातार तस्करों की प्रॉपर्टी को सील किाय जा रहा है और उन्हें धवस्त भी किया जा रहा है। इस मुहिम के तहत बवेजा अस्पताल के पास तारां वाली गली में घर के नए बने हिस्से पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन के सांझे ऑपरेशन के दौरान पीला पंजा चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम की ओर से कई बार मकान मालिक को नोटिस जारी किया गया, लेकिन नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद आज पुलिस और नगर निगम की टीम ने पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए कुछ हिस्से को गिरा दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि उन्हें घर पर कार्रवाई करने को लेकर नगर निगम की ओर से सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए कहा गया था। नगर निगम अधिकारी के अनुसार घटना स्थल पर शांति पूर्वक कार्रवाई करने को लेकर पुलिस सुरक्षा मांगी गई थी। ऐसे में वह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे है। जांच के दौरान सामने आया है।

घर के मालिक सहित 3 लोगों पर पहले से 5 से 6 मामले दर्ज है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट के पर्चे शामिल है। तीनों दोषी जेल से जमानत पर बाहर आए है और इनमें पति-पत्नी और देवर शामिल है। दोषियों की पहचान पत्नी लखबीर कौर उर्फ रेखा, पति संदीप और देवर सूरज के रूप में हुई है। वहीं नगर निगम अधिकारी ने बताया कि संदीप और सूरज द्वारा अवैध रूप ने घर पर नया निर्माण किया गया था। घर के मालिक को कई बार नोटिस देकर जवाब मांगा गया था, लेकिन नोटिस का जवाब ना मिलने के बाद आज टीम द्वारा अवैध रूप से बनाए गए नए निर्माण कार्य को तोड़ा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here