Home National कांग्रेस की सीनियर नेता Sonia Gandhi की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की सीनियर नेता Sonia Gandhi की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

0
कांग्रेस की सीनियर नेता Sonia Gandhi की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

गुरुग्रामः कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी की तबीयत फिर खराब हो गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी के साथ उनके बेटे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी आंख की समस्या को लेकर मेदांता अस्पताल में भर्ती हुई हैं। ये भी सामने आया है कि वह थोड़ी देर में अस्पताल से डिस्चार्ज होंगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनके साथ ही मौजूद हैं और उन्हें साथ लेकर ही घर वापस लौटेंगे। बता दें, सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं रहती है। उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं, फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं और सांस से जुड़ी दिक्कत रहती हैं। उनका सर गंगा राम अस्पताल, शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here