“नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत चिट्टा तस्करों पर जिला पुलिस ऊना की लगातार कार्यवाही

Written by

in

3.84 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

ऊना /सुशील पंडित : जिला ऊना में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बीती रात के समय एसआईयू टीम ऊना पर आधारित पुलिस टीम द्वारा गांव किन्नू में मुबारिक पुर -चिन्तपूर्णी सड़क पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग हेतू की गई नाकाबन्दी से बिना रुके भागी एक कार को मेन गेट पुलिस थाना चिन्तपूर्णी (भरवाईं ) पर रोककर जांच की गई तो चैकिंग के दौरान गाड़ी में से 3.84 ग्राम हैरोईन / चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित की पहचान गाड़ी चालक रोहित कुमार पुत्र विनोद कुमार गांव छुठवीं डाकघर खरवाड़ तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

वहीं पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना चिन्तपूर्ण में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी नागरिकों से की अपील कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *