रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में महिला की मौत, बेटा घायल, लोगों ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

Written by

in

भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे मां-बेटा

हमीरपुरः बेतवा नदी के पुल पार महोबा डिपो की बस और बाइक में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, घटना के दौरान हाईवे पर गिरी मां के सिर के ऊपर से बस का पहिया निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका अपने भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बड़ागांव जाने को निकली थी। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे मृतका के स्वजन ने शव रखकर वहीं जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होते ही सीओ सदर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। स्वजन को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। जाम की वजह से सैकड़ों गाड़ियां हाईवे में दोनों तरफ फंस गई हैं। सदर कोतवाली के जरैली मड़ैया निवासी 55 वर्षीय फूलकली पत्नी पावनी निषाद मंगलवार आसपास अपने 30 वर्षीय पुत्र वीरू के साथ सदर कोतवाली के बड़ागांव में अपने भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने को लेकर निकली थी। वीरू ने जैसे ही बेतवा नदी का पुल पार किया वैसे ही सामने से आ रही महोबा डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी, इससे फूलकली सड़क पर गिरी और बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही फूलकली की मौत हो गई। हादसे की वजह से हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में मृतका के स्वजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने शव रखकर जाम लगा दिया। स्वजन मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल, चेयरमैन कुलदीप निषाद मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खोलने को राजी किया जा रहा है। जाम की वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। मृतका पांच बेटियों की मां है। मंगलवार को बड़ागांव निवासी उसके भतीजे का तिलक और बुधवार को बारात जानी थी।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *