Jalandhar News: स्कूलों के साथ CM Mann और Ravneet Bittu को मिली धमकी

जालंधर, ENS: महानगर में 5 से 6 स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं आज एपीजे स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को छुट्टी कर दी गई है। जिसके बाद बीएसएफ स्कूल भी खाली करवाया जा रहा है। मैनजमेंट का कहना है कि बच्चों की सेफ्टी के पर्पज से स्कूल को खाली करवाया जा रहा है। स्कूल प्रशासन ने थ्रेट से इंकार किया है। वहीं धमकी भरा ई-मेल सामने आया है, जिसमें बीएसएफ खालसा आर्मी कैंट पर ग्रेनेड अटैक का जिक्र किया है।

स्कूलों को धमकी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रिय मंत्र रवनीत बिट्टू को जान से मारने की धमकी दी गई है। ई-मेल में लिखा है कि सीएम मान और रवनीत बिट्टू दे अंतिम यात्रा। मेल में आगे लिखा है कि 7 से 9 मई तक कोई भी बच्चा स्कूल और कॉलेज ना जाए। इसी के साथ लिखा है कि आत्मघाती कार आईडी के साथ हमला। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह, जयशंकर को कनाडा में हरदीप निज्जर को मरवाने के आरोप लगाए है। इसी के साथ जालंधर, आदमपुर, बाबा बकाला, अमृतसर, जीरा, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब का जिक्र किया गया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *