बड़ा हादसाः मजदूरों से भरी Private Bus डंपर की टक्कर के बाद नहर में गिरी, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

Written by

in

कानपुरः शहर के बिधनू थाना क्षेत्र में वीरवार सुबह बड़े हादसे का मामला सामने आया है। जहां, मजदूरों से भरी प्राइवेट बस डंपर से टकराने के बाद बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया गया और सभी 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर रानियां स्थित फैक्ट्री में कार्यरत हैं और काम पर जा रहे थे। मजदूरों को चोटें आई हैं, जिनका सीएचसी में इलाज शुरू कर दिया गया है।
जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार बस की सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे नहर में जा गिरी। नहर में करीब 10 फीट गहरा पानी था। बस के नहर में गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई को मामूली चोटें आई हैं। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव और सीएफओ दीपक शर्मा की देखरेख में क्रेन की मदद से बस को निकाला गया। NHAI की क्रेन समेत दो हाइड्रा की मदद से पुलिस ने नहर में गिरी बस को बाहर निकाला है। वहीं इस दौरान हाईवे पर 10 किमी लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस की मदद से रुट डायवर्ट करके खुलवाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *