करीब 30 वर्षीय महिला की नग्न अवस्था में मिली लाश

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आते आशा देवी मंदिर से अम्बोटा जाने वाली सड़क पर जंगल में एक पुली के नीचे (पंजाब की सीमा के साथ लगती जगह पर ) एक महिला जिस की उम्र करीब 25 से 30 बर्ष लग रही है उस की लाश मिली है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई।  महिला के चेहरे पर कीड़े पड़ने से चेहरा विकृत हो गया है। मृतक महिला की लाश पुरी तरह से बिना कपड़ों के पाई गई है।

महिला के हाथों में लाल रंग की चूड़ियां पहनी हुई हैं और हाथों के नाखूनों पर हरे रंग का नेल पोलिश लगा हुआ है। प्रथम दृष्टया से यह महिला पंजाब राज्य की लग रही है क्योंकि स्थानीय लोगों ने इस महिला को पहचाने से इंकार कर दिया है। गगरेट पुलिस मौके पर आगामी कार्यवाही कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *