टक्का जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुमित शर्मा ने नामांकन दाखिल किया, विधायक विवेक शर्मा रहे साथ

Written by

in

जिला अध्यक्ष और विधायक के बीच की अंदरूनी युद्ध क्षेत्र है टक्का

ऊना/ सुशील पंडित: ऊना में टक्का जिला परिषद एक हॉट सीट बन गई है । कांग्रेस का अंदरूनी युद्ध यहां अपने चरम पर है, जिला अध्यक्ष और विधायक ने यहां अपने अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं । दोनों नेता अपने अपने दावों के साथ बिसात बिछाए हुए हैं । कल जहां जिला अध्यक्ष देशराज की सरपरस्ती में शोभित गौतम ने नामांकन दाखिल किया था , वहीं अब विधायक विवेक शर्मा के साए तले सुमित शर्मा ने नामांकन भरा । इस दौरान काफी संख्या में समर्थक भी अपने उम्मीदवार के साथ थे और रैली की शक्ल में sdm कार्यालय नामांकन के लिए पहुंचे ।

इस अवसर पर सुमित शर्मा ने अपने क्षेत्र के एक एम्बुलेंस सेवा और प्रत्येक वर्ष दो बसें धार्मिक यात्रा पर ले जाने का वायदा जनता से किए जाने की बात कही । उन्होंने कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बात करते हुए कहा कि पार्टी में संगठन अहम होता है और क्षेत्र के मौजूदा विधायक के साथ ही संगठन का तालमेल होता है । इस तालमेल का उन्हें समर्थन प्राप्त है । सुमित ने यूथ कांग्रेस में काम करते हुए राहुल गांधी की टीम में काम करने का दावा किया और पार्टी के लिए पंजाब के होशियारपुर में भी बतौर प्रभारी काम करने की बात कही । हालांकि शोभित गौतम द्वारा इंटरव्यू से कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने और राहुल गांधी की टीम में काम किए जाने को लेकर प्रतिक्रिया के तहत लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने के अधिकार होने की बात कही । लेकिन इसके साथ ही उन्होंने विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अपने साथ संगठन और सरकार के होने का दावा किया ।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *