Haryana News: Hotel Picasso में पुलिस और एक्साइज विभाग की दबिश, हुई ये कार्रवाई, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूलाः ढकोली स्थित बालाजी एन्क्लेव के होटल पिकासो में देर रात पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान होटल पर बिना लाइसेंस शराब परोसने का मामला दर्ज किया है।

जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल की छत पर चल रही निजी पार्टी में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है जिस पर पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ होटल पर दबिश दी। मौके पर पहुंची टीम को पार्टी के दौरान युवक-युवतियों को अवैध रूप से शराब पिलाई जाने का पता चला। जांच के दौरान होटल के काउंटर से शराब की इस्तेमाल की हुई कुल 5 बोतलें बरामद हुईं, जिनमें बॉम्बे सैफायर की 2 खुली बोतलें, जेम्सन की 1 बोतल, ब्लैक लेबल की 1 बोतल और धुली की 1 बोतल शामिल हैं।

पूछताछ में होटल मालिक महीप वधावन और मैनेजर साहिल गुप्ता कोई वैध शराब लाइसेंस पेश नहीं कर सके। एक्साइज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब एक्साइज एक्ट की धारा 68-1-14 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *