महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में विशेष अतिथि रहे आशीष

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन विशेष अतिथि के रूप में युवा NGO ऊना के अध्यक्ष आशीष और उनकी टीम ने शिरकत की। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस वर्ष सात दिवसीय विशेष शिविर की थीम “यूथ फॉर माय भारत एंड यूथ फॉर डिजिटल लिटरेसी”है। आज के दिन की शुरुआत स्वयंसेवियों ने प्रार्थना सभा से की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके की गई । कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने नशे के ऊपर लघु नाटक प्रस्तुत किया। विशेष अतिथि ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में अवगत कराया। उन्होंने स्वयंसेवियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और समाज को जागरूक करने का आवाहन किया ।इसके बाद स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण किया ।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी व प्रोफेसर मनजीत सिंह मान मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *