टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुरप्रीत दूर जाकर खेतों में गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें गाड़ियों की टक्कर और गुरप्रीत की मौत का दृश्य स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। नूरमहल पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंदर ने बताया कि आरोपी हरदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ नूरमहल थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 67, 186, 281, 324(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Jalandhar News: पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच के बेटे की मौके पर मौत, देखें CCTV

जालंधरः शहर के नूरमहल में सड़क हादसे में पूर्व सरपंच के बेटे की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व सरपंच पाल चंद का बेटा गुरप्रीत कुमार अपनी स्कूटी पर जा रहा था कि तभी महिंद्रा मैक्स के ड्राइवर हरदेव सिंह निवासी गांव धोतियां, तहसील तरनतारन ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी।
Leave a Reply