Punjab News: 100 करोड़ की जमीन को लेकर विवाद, दो पक्ष आपस में भिड़े, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः मजीठा रोड स्थित एसजी इनक्लेव में बीती रात लगभग 100 करोड़ रुपये की जमीन को लेकर एक बड़ा विवाद हो गया। इस दौरान इलाके में तनाव का माहौल बन गया। यह मामला लगभग 40 एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिस पर दो पक्षों के बीच लंबे समय से मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच प्लॉट और सांझी जमीन के उपयोग को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हंगामे और झगड़े में बदल गई। घटना की सूचना 112 हेल्पलाइन पर मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में कुछ लोगों घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पक्ष के हरिंदर सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया है कि यह जमीन साल 2000 में संयुक्त रूप से खरीदी गई थी और इसमें उनकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका कहना है कि कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों और एनओसी के आधार पर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इंसाफ के लिए शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे इसी दौरान उनके परिवार के साथ मारपीट की गई और उन्हें जबरन हटाने की कोशिश की गई। ढिल्लों ने दावा किया कि इस घटना में कुछ प्रभावशाली लोग और प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है और कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

डीएसपी यादविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य और सबूत सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *