Punjab News: तेज हवाओं और आंधी से गिरा बड़ा झूला, देखें वीडियो

होशियारपुरः मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बीती रात जैंतीपुर सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में आए तेज बारिश, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर सड़कों के बीच पेड़ गिरने से लोगों को बड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान होशियारपुर के गांव सूसा में धार्मिक स्थान पर मेले की तैयारियों के दौरान झूला गिरने की घटना सामने आई है। हर साल भारी संख्या में मंदिर में 3 दिन तक मेला लगता है। ऐसे में देर रात तेज हवाओं के कारण बड़ा झूला गिर गया। घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
हालांकि लोगों का नुकसान काफी हो गया। वहीं अजोवाल में दीवार गिरने की घटना सामने आई है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें 2 प्लाट की दीवारें गिर गई।हल्का मजीठा के अंतर्गत 132 के.वी. सब-डिवीजन कत्थू-नंगल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में बिजली के पोल टूटने से जहां बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है, वहीं इन तेज हवाओं से पॉवरकाम को भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इलाके में कई लोगों के घरों के नुकसान होने की खबरें हैं और सड़कों के बीच पेड़ गिरने से लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सब स्टेशन कत्थू नंगल, उदोके, पाखरपुर, भांगाली और अन्य इलाकों में बड़े पैमाने पर पेड़ों का नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण सड़कों के किनारे खड़े पेड़ टूटकर सड़कों पर आ गिरे, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण बिजली के तार भी टूट गए, जिन्हें किसानों की मदद से हटाया गया। गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब कत्थू नंगल के पास भी एक इमारत के नुकसान होने की खबर है।      

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *