Office में इस वजह से बैठ-बैठकर मोटे होते जा रहे हैं लोग, Health Expert ने किया यह काम

सेहत: मोटापा आज के समय में सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। इसको कम करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के हथकंडे अपनाते हैं। हाल ही में इंस्तांबुल में यूरोपियन कांग्रेस ऑन ओबोसिटी में पब्लिश्ड स्टडी में सामने आया है कि जो लोग ऑफिस में ज्यादा घंटों तक काम करते हैं। उनमेंं मोटापा बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। रिसर्च के अनुसार, अमेरिका और मेक्सिको जैसे देशों में जहां वर्किंग आवर्स ज्यादा हैं।
वहां ओबेसिटी रेट भी ज्यादा पाया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, काम है कि घंटों में थोड़ी सी कमी भी सेहत में बड़ा सुधार ले सकता है। स्टडी की लीड ऑथर डॉ. प्रदीपा कोराले-गेदारा का कहना है कि ज्यादा कम करने से शरीर में तनाव बढ़ता है। इससे कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल हाई हो जाता है। यह हार्मोन शरीर में फैट जमा करने का काम करता है।
इसके अलावा देर तक काम करने की वजह से लोगों के पास एक्सरसाइज के लिए समय नहीं बचता। थकावट के कारण लोग अक्सर घर पर खाना बनाने के जगह बाहर का प्रोसेस्ड फूड या पैकेट बंद चीजें खाना पसंद करते हैं जो वजन बढ़ने का मुख्य कारण है।
Leave a Reply