Home Punjab>Amritsar Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी कमलदीप राणा आप पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी कमलदीप राणा आप पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

0
Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी कमलदीप राणा आप पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी माने जाने वाले कमलदीप सिंह राणा वेरका आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। राणा वेरका अक्सर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में दिखाई देते रहे हैं, जिस कारण उनके इस राजनीतिक फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में राणा वेरका ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे कामों और लोगों से किए वादों को पूरा करने की कोशिश से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होना उनका निजी राजनीतिक फैसला है और इसका सिद्धू परिवार के साथ किसी भी तरह की नाराज़गी से कोई संबंध नहीं है। राणा वेरका ने कहा कि वे लगभग 15 वर्षों से सिद्धू परिवार के जुड़े रहे हैं और आज भी उनके मन में उस परिवार के लिए पूरा सम्मान और प्यार है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ दिखने वाली वीडियो राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक और निजी माहौल वाली थीं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति और निजी रिश्ते अलग-अलग मामले हैं। आम आदमी पार्टी में जाने का फैसला उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य और काम करने की इच्छा को ध्यान में रखकर लिया है। राणा वेर्का ने यह भी कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू और उनके परिवार से इस मामले पर कोई विशेष बातचीत नहीं हुई, क्योंकि परिवार इस समय अमृतसर में मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू इस समय अपने अन्य पेशेवर कामों में व्यस्त हैं और उनके साथ किसी प्रकार का कोई मनमुटाव नहीं है। राणा वेरका ने दोहराया कि उनका सिद्धू परिवार के प्रति प्यार और सम्मान पहले की तरह बना रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here