Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By Mahabir

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By Mahabir

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By Mahabir

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By Mahabir

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By Mahabir

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By Mahabir
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By Mahabir

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By Mahabir

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By Mahabir

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By Mahabir

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By Mahabir

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By Mahabir
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By Mahabir

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By Mahabir

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By Mahabir

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By Mahabir

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
Reading: India Attacks Pakistan: पाकिस्तान में मची तबाही, भारत ने जवाबी कार्रवाई में किया ताबड़तोड़ हमला, पाकिस्तान ने जालंधर समेत पंजाब के कई इलाकों, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर पर मिसाइल और ड्रोन दागे, सेना ने नाकाम किया
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • Uncategorized
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

India Attacks Pakistan: पाकिस्तान में मची तबाही, भारत ने जवाबी कार्रवाई में किया ताबड़तोड़ हमला, पाकिस्तान ने जालंधर समेत पंजाब के कई इलाकों, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर पर मिसाइल और ड्रोन दागे, सेना ने नाकाम किया

Mahabir
Last updated: May 9, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़/जम्मू/नई दिल्ली। India Attacks Pakistan: भारत ने पाकिस्तान पर जबरदस्त हमला किया है। जिससे पाकिस्तान के कई शहरों में तबाही का मंजर है। भारत (India) ने ये हमला पाकिस्तान (Pakistan) पर जवाबी कार्रवाई करते हुए किया। पाकिस्तान ने इससे पहले भारत के कई शहरों में ड्रोन मिसाइल से हमले की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।

Contents
  • वीरवार रात क्या-क्या हुआ?
  • पठानकोट में सुबह धमाके की सूचना
  • जालंधर में 2 जगह ड्रोन से हमला
  • भारतीय नौसेना ने भी कार्रवाई शुरू की
  • इन इलाकों में पूरी तरह ब्लैक आउट
  • पाकिस्तान में खलबली
  • सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने वीरवार रात पंजाब (Punjab), राजस्थान (Rajasthan), जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) सहित कई राज्यों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सटीकता से सभी मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर जबरदस्त प्रहार किया।

Attack in Jalandhar
Attack in Jalandhar

वीरवार रात क्या-क्या हुआ?

पाकिस्तान ने वीरवार रात पंजाब, जम्मू, पठानकोट और जैसलमेर में ड्रोन, मिसाइलों और युद्धक विमानों से हमला किया जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 और आकाश ने नाकाम कर दिया।

पाकिस्तान के चीन निर्मित दो जेएफ-17, अमेरिका निर्मित एफ-16 विमानों और अवाक्स को उनकी ही सीमा में मार गिराया। ये तीनों विमान भारत पर हमला करने के मकसद से आगे बढ़ रहे थे।

Pathankot
Pathankot

पठानकोट में सुबह धमाके की सूचना

पंजाब के पठानकोट और अमृतसर में आज सुबह-सुबह धमाकों की आवाज सुनाई दी। पठानकोट में सुबह साढ़े 4 बजे 3-4 धमाकों की आवाज सुनी गई। वहीं अमृतसर में 5:20 बजे धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी किया गया। प्रशासन ने कहा कि सभी लोग घरों के अंदर रहें। खिड़कियों से दूर रहें। सभी लाइटें बंद रखें।

पाकिस्तान की तरफ से वीरवार को पंजाब पर हमला किया गया था। पठानकोट में एयरबेस को टारगेट किया गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पठानकोट में पाकिस्तानी जेट गिराया गया है। हालांकि सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई।

Competition to make a film on Operation Sindoor
Competition to make a film on Operation Sindoor

जालंधर में 2 जगह ड्रोन से हमला

जालंधर में 2 जगह ड्रोन से हमला हुआ। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन्हें तबाह कर दिया। हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। बठिंडा में भी ड्रोन मूवमेंट देखी गई है। उधर, पंजाब सरकार ने तीन दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है।

इसके बाद भारत ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, सियालकोट, बहावलपुर जैसे महत्वपूर्ण शहरों में मिसाइलों और ड्रोन की बौछार की। देर शाम हुए हमलों के बाद सीडीएस के नेतृत्व में तीनों सेनाओं के प्रमुखों की आपात बैठक हुई। समझा जा रहा है कि इस बैठक में पाकिस्तान को उसकी हिमाकत के लिए और तगड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।

INS Vikrant
INS Vikrant

भारतीय नौसेना ने भी कार्रवाई शुरू की

वहीं, भारतीय नौसेना ने भी कार्रवाई शुरू की। अरब सागर में तैनात INS विक्रांत ने कराची को निशाने पर लेकर भारी तबाही मचानी शुरू कर दी है। नौसेना के हमले से कराची के बंदरगाह समेत शहर में भारी आग लगी हुई है। INS विक्रांत से पाकिस्तान के कराची और ओरमारा बंदरगाह पर कई मिसाइलें दागी गई हैं. जिसे दोनों पोर्ट पर भयंकर आग लग गई है।

भारत ने जवाबी हमले में पाकिस्तान के अवॉक्स विमान को मार गिराया है। अवॉक्स (एडब्ल्यूसीएस) का अर्थ है एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम। यह एक ऐसा विमान है जो रडार और अन्य सेंसर से लैस होता है। यह विमान, मिसाइल, जहाज और व्हीकल को ट्रैक करके कमांड सेंटर को इसकी जानकारी देता है।

Black out in Jalandhar
Black out in Jalandhar

इन इलाकों में पूरी तरह ब्लैक आउट

  • जम्मू-कश्मीर: जम्मू, उधमपुर, किश्तवाड़, अखनूर, सांबा, श्रीनगर और अनंतनाग।
  • राजस्थान: बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर
  • पंजाब: चड़ीगढ़, मोहाली, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट
  • गुजरात: भुज, कच्छ

पाकिस्तान में खलबली

पाकिस्तान के भीतर खलबली मच गई है और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसको लेकर सैन्य व सुरक्षा से जुड़ी एक आपात उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई। पाकिस्तानी सेना ने भी कबूल किया कि उसके आठ शहरों समेत लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम पर भारत ने हमला किया जिसमें चार पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुए हैं।

इस बौखलाहट में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पर फायरिंग तेज कर दी है जिस पर भारत ने चेतावनी दी कि उसने टकराव बढ़ाने की कोशिश की तो उसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

Holiday Cancel
Holiday Cancel

सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही प्रत्येक सीमावर्ती जिले को 5 करोड़ रुपये जारी करने का निर्देश दिया।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 9 और 10 मई को सभी शैक्षणिक संस्थानों- स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

यह फैसला मौजूदा हालात और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: पंजाब के जालंधर और पठानकोट में ड्रोन मिसाइल से हमला, कई धमाके, 3 दिन तक स्कूल-कॉलेज बंद, डीसी ने कहा- पाक ड्रोन को निष्क्रिय किया गया, घबराने की जरूरत नहीं
Next Article Punjab Pakistan Border Attack: पंजाब के अमृतसर, पठानकोट और जालंधर में हमला, पाकिस्तान के कई ड्रोन मार गिराए, प्रशासन ने कहा- हालात सामान्य, फरीदकोट में इंटरनेट बंद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Weather News: भीषण आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, कई राज्यों में 47 से अधिक लोगों की मौत

By Mahabir
देश

Australia: ऑस्ट्रेलिया का वर्क एंड हॉलिडे वीजा, महज 1500 में रजिस्ट्रेशन, 1 साल घूमने-काम करने की आजादी, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन

By Mahabir
देश

Bihar News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड, जाने क्या है मामला

By Mahabir
देश

Toxic Liquor: जहरीली शराब ने ली 15 लोगों की जान, कई की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.