महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बस खड़े ट्रेलर से टकराई, 1 की मौत, कई घायल

Written by

in

छत्तीसगढ़ः महाकुंभ जा रहे यात्री सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। दरअसल, जगदलपुर से महाकुंभ जा रही बस खड़ी ट्रेलर से टकरा गई जिसमें 1 की मौत हुई है वहीं 18 लोग घायल है। बुधवार सुबह 6 बजे मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर वेंकनगर खैरझिटी गांव के पास यह हादसा हुआ। घायलों को अनूपपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं हादसे के बाद लंबा जाम गया था जिसे घंटों बाद यातायात पुलिस ने खुलवाया है। बस में करीब 45 लोग थे, इनमें 18 लोग घायल हुए है और 1 हेल्पर की मौत हुई है। ज्यादातर लोग जगदलपुर के रहने वाले थे बाकी अलग-अलग जिलों से थे।

मध्य प्रदेश ASP ज्योति दुबे बताया कि ब्रेक डाउन होने से एक ट्रेलर मोड़ पर खड़ा हुआ था। रायपुर से प्रयागराज के लिए बस जा रही थी जो खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इसमें 1 हेल्पर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 17-18 लोग घायल हुए है।

घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। खड़े ट्रेलर को हटाने के लिए हाइड्रा बुलवाया गया है। घटना में महेंद्र ट्रेवल्स की CG 19F 0297 नंबर की बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। शुरुआती जांच में बस चालक की लापरवाही पूर्वक बस चलाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *