Jalandhar News: Singer Kanhaiya Mittal पर दर्ज FIR को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले बालाजी की चौकी कार्यक्रम को लेकर भारी विवाद हो गया। बुधवार शाम को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इसकी तैयारियां रुकवा दी गई। वहीं आज सुबह भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केडी भंडारी ने बताया कि उनकी पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से बात हुई है।

जिसके बाद पता चला है कि भजन गायक कन्हैया मित्तल के खिलाफ देहात में मामला दर्ज हुआ था और कमेटी के पास परमिशन नहीं है। कमिशनर द्वारा परिमशन दे दी गई है। केडी भंडारी ने कहा कि उनकी पूर्व डीएसपी बलबीर से बात हुई और उन्होंने कहा कि वह पर्चा रद्द हो गया है। आरोप है कि एक नेता के कहने पर प्रोग्राम रुकवाया जा रहा है। केडी भंडारी ने कहा कि उनके पास एसीपी, नगर निगम के अधिकारी, दमकल विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की परमिशन है।

वहीं अन्य नेता ने कहा कि लोगों के डेकोरेशन, टेंट और लाइट का काम करने से रोका गया। प्रोग्राम रोके जाने को लेकर नेताओं पर कमेटी के सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जमकर नारेबाजी की। प्रोग्राम ना होने को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है और लोगों ने साईंदास स्कूल की रोड को जाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के कार्यक्रम को रोका जा रहा है। यदि हिंदू इस अन्याय के खिलाफ भी नहीं बोले तो वे हिंदू कहलाने लायक नहीं। मंदिर कमेटी ने भी ऐलान किया कि यदि ग्राउंड में कार्यक्रम की परमिशन नहीं मिली तो सड़क पर ही कीर्तन किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *