आंधी-तूफान ने बरसाया कहर, 94 लोगों की मौत, 50 Feet हवा में उड़ा व्यक्ति, देखें Video

Written by

in

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में आंधी-तूफान के कारण 94 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 17 मौतें प्रयागराज और 16 मौतें भदोही में हुईं। यहां 80 KMPH की रफ्तार से आंधी चली। सबसे खतरनाक मंजर तब देखने को मिला जब बरेली में एक युवक टीनशेड समेत हवा में उड़ गया। राज्य के बांदा शहर में तापमान 45.4°C रहा। वहीं आज भी मौसम विभाग ने 51 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी मुताबिक, बुधवार शाम बरेली में 90 की रफ्तार में चली आंधी में टिन शेड के साथ 50 साल का व्यक्ति करीब 50 फीट हवा में उड़ गया। वह 100 मीटर दूर खेत में गिरा। उसका हाथ टूट गया जिसे अस्पताल में इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। वहीं प्रयागराज और भदोही में सबसे ज्यादा 17-17 मौतें हुईं। मिर्जापुर में आंधी और बिजली गिरने से 15 लोगों की जान चली गई। फतेहपुर में 9, बदायूं में 6, प्रतापगढ़ और बरेली में 4-4 मौतें हुईं। बुधवार को गाजियाबाद, वाराणसी, अयोध्या समेत 30 जिलों में बारिश हुई। मथुरा, उन्नाव और प्रयागराज में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। बिजली के खंभे उखड़ गए। दीवार गिरने से गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। Read in English: https://encounternews.in/latest-news/deadly-storm-and-heavy-rain-batter-uttar-pradesh-33-dead-across-multiple-districts/ वहीं दूसरे राज्यों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, तेज हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। राजस्थान में भी तेज गर्मी और हीटवेव का असर है। मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में हीटवेव चल रही है, जो 18 मई तक जारी रह सकती है। बुधवार को खजुराहो में तापमान 45.4°C रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *