शेयर बाजार में लौटी रौनक, निफ्टी 23,747 के पार

Written by

in

नई दिल्लीः भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिर कारोबारी दिन शुक्रवार, 15 मई की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 98.38 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ ओपन हुआ था। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 75,497.10 के लेवल पर की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत पॉजिटिव की थी। निफ्टी 50 41.80 अंक या 0.18 फीसदी उछलकर 23,731.40 के लेवल पर ओपन हुआ था।

बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। खासतौर पर आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में शानदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को मजबूती मिली। पिछले कारोबारी सत्र में भारी गिरावट झेलने के बाद आईटी सेक्टर में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 1.52% की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। आईटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी बढ़ने से निवेशकों का उत्साह भी बढ़ा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हाल की गिरावट के बाद निवेशकों ने इस सेक्टर में वैल्यू बाइंग की है।

आईटी के साथ-साथ ऑटो सेक्टर में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.11% तक चढ़ गया। ऑटो कंपनियों के शेयरों में मजबूती से यह संकेत मिला कि निवेशकों का भरोसा इस सेक्टर में बना हुआ है। बढ़ती मांग की उम्मीदों के चलते ऑटो सेक्टर में आगे भी तेजी बनी रह सकती है। जहां एक तरफ आईटी और ऑटो सेक्टर में तेजी रही, वहीं दूसरी ओर मेटल और PSU बैंकिंग शेयरों पर दबाव देखने को मिला।

निफ्टी मेटल और PSU बैंक इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बैंकिंग सेक्टर में मुनाफावसूली का असर इन शेयरों पर दिखाई दे रहा है। शुरुआती कारोबार में बाजार की मजबूती ने निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी की वजह से बाजार में अच्छा माहौल बना हुआ है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *