मध्यप्रदेश के युवा हिमाचल की संस्कृति से होंगे रू-ब-रू

Written by

in

ऊना में पांच दिवसीय अंतर्राज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम शुरू 
 ऊना/ सुशील पंडित : नेहरू युवा केंद्र ऊना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  20 फरबरी से 24 फरवरी 2025 तक पांच दिवसीय अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत मध्य प्रदेश के ग्वालियर, मोरेना, विदिशा, रीवा एवम खरगोन जिलों से आए 25 युवा प्रतिभागी एवं 2 एस्कॉर्ट भाग लेंगे। इस दौरान प्रतिभागियों को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को समीप से जानने का अवसर प्रदान किया जायेगा।
कार्यक्रम में युवाओं को व्यक्तित्व विकास सत्र, श्रमदान, स्वच्छता अभियान में प्रतिभागिता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान,  योग एवं स्वास्थ्य सत्रों के माध्यम से  राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिये जागरूक किया जायेगा। साथ ही साथ उन्हें जिले के महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण एवं माता श्री माता चिंतपूर्णी के दर्शन भी करवाये जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ  20 फरवरी 2025 को ज़िलाधीश ऊना जतिन लाल द्वारा किया जायेगा जिसमें नेहरू युवा केन्द्र संगठन हिमाचल प्रदेश की राज्य निदेशक इरा प्रभात विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के समापन समारोह में 24 फरवरी 2025 को ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती  युवाओं को सम्बोधित करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *