Home Panchkula Haryana News: पुलिस भर्ती स्थल पर पहुंचे CM Nayab Saini, उम्मीदवारों से की बातचीत, देखें वीडियो

Haryana News: पुलिस भर्ती स्थल पर पहुंचे CM Nayab Saini, उम्मीदवारों से की बातचीत, देखें वीडियो

0
Haryana News: पुलिस भर्ती स्थल पर पहुंचे CM Nayab Saini, उम्मीदवारों से की बातचीत, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस भर्ती के लिए युवाओं का चयन किया जा रहा है। इसी के चलते सोमवार सुबह ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कई युवा पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी स्टेडियम में युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे और उन्होंने पुलिस भर्ती के उम्मीदवारों से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों के बीच पहुंचकर उनकी तैयारियों के विषय में बातचीत की और प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों के बारे में रिव्यू लिया। सीएम प्रशासन द्वारा बनाए गए रेस्ट एरिया ( PMT साइट के बाहर) और बाहर खड़े परिजनों के साथ मिले। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर छात्र उत्साहित दिखे। उम्मीदवारों के साथ-साथ परिजनों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फियां ली। वहीं युवाओं ने भी अपने विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here