मंदिर को चोर ने बनाया निशाना, नगदी लेकर हुआ फरार

Written by

in

चंडीगढ़ः पलसोरा स्थित नगर खेड़ा मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर मंदिर में दानपात्र से पैसे चोरी करके फरार हो गया। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक चोर साफ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर पहले मंदिर के अंदर घुसता है, फिर दानपात्र से पैसे निकालता है और भाग जाता है। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उसकी पूरी हरकत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो रही है। थाना-39 पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी काफी देर तक मंदिर के बाहर और आसपास घूमता रहा, ताकि वारदात को अंजाम देने के बाद किसी की नजर में न आए और आसानी से भाग सके। स्थानीय पार्षद मुनावर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सेक्टर 55/56 और आसपास के इलाकों में चोरी और नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *