सासाराम-पटना Train में लगी भीषण आग, Station पर मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Written by

in

गयाजीः पंडित दीनदयाल उपाध्याय गयाजी रेल खंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आग लग गई। इस घटना को लेकर स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। दरअसल, सासाराम से आरा होकर पटना को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म एवं ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोग इधर-उधर भागने लगे। यह हादसा सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में उस वक्त हुआ, जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम और रेलवे के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

वक्त रहते उठाए गए कदमों की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मौके पर मौजूद कर्मियों ने तुरंत रेलवे स्टेशन पर लगी पानी की पाइप के जरिए आग बुझाने की कोशिशें शुरू की और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई है, जिसे ट्रेन से अलग कर दिया गया है। वहीं आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की बात सामने आई है और रेल प्रशासन घटना की जांच में जुट गई है।

Read in English: Blaze on Bihar Passenger Train Sparks Chaos at Sasaram Station, Probe Ordered

उन्होंने बताया कि इस घटना में यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पानी और भरे हुए अग्निशमन सिलेंडर मिल जाते, तो नुकसान को बेहद कम किया जा सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रबंधन की नाकामी के कारण ट्रेन को ज्यादा नुकसान हुआ। अगर समय रहते आग बुझाने के लिए पानी और अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग हुआ रहता, तो ट्रेन को नुकसान होने से बचाया जा सकता था। लोगों ने बताया कि ट्रेन में रिफिलिंग के लिए बिछाई पाइपलाइन में न तो पानी था और न ही रेलवे के अग्निशमन सिलेंडरों में गैस थी। इस लापरवाही के कारण शुरुआती समय में आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते ट्रेन की बोगियां धधक उठीं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *