Jalandhar News: इस इलाके में खाली प्लाट में लगी आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भीषण गर्मी में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी है। वहीं ताजा मामला कूल रोड पर स्थित खाली प्लाट में आग लगने का सामने आया है। जहां आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने में दमकल विभाग की 2 गाड़ियां लगी। दमकल विभाग की टीम द्वारा लोगों को खाली प्लाटों की साफ-सफाई करने की अपील की गई है। उनका कहना हैकि गंदगी के कारण शरारती अनंसरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
   

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *