Vitthal Hotel में लगी भीषण आग, 12 लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Written by

in

प्रयागराजः सिविल लाइंस इलाके में स्थित 4 मंजिला बिट्ठल होटल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और होटल को चारों तरफ से अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिलों पर घना धुआं छा गया और ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार दोपहर 1:38 बजे विट्ठल होटल, सुभाष चौराहा के पास आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद CFO प्रयागराज के निर्देशन में FSO सिविल लाइंस और फायरकर्मियों की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

होटल सिविल लाइंस के व्यस्त इलाके में स्थित है, जहां आसपास कई महत्वपूर्ण कार्यालय और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मौजूद हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल के पास लगे एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने के बाद आग लगी। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को भी संभावित कारण माना जा रहा है। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस और दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा हुआ है। होटल में करीब 12 से अधिक लोग फंसे हुए थे। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही है। अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। आग की चपेट में होटल की लॉबी में खड़ी दो बाइकें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है। दमकल विभाग की टीमें होटल की हर मंजिल पर पहुंचकर सर्च कर रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *