Punjab News: Gun Point पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

Written by

in

अमृतसर: थाईलैंड से अमृतसर पहुंचे J&K के व्यक्ति को ई-रिक्शा चालकों द्वारा गन पॉइंट पर उसके कपड़े उतार सुनसान सड़क पर छोड़ दिया गया था । जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ ​​गगन और निशान सिंह के रूप में हुई है

इस मामले में एडीसीपी हरपाल सिंह रंधावा ने बताया कि उक्त आरोपियों ने थाईलैंड से आए एक युवक से 120 थाई डॉलर और 2000 भारतीय करंसी छीन ली थी। आरोपियों ने यह वारदात खिलौना पिस्तौल और चाकू की नोक पर की थी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों की यह लूट की तीसरी वारदात थी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है।

पीड़ित जाबित ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है तथा थाईलैंड में काम करता है। जब वह थाईलैंड से अमृतसर पहुंचा, तो उसने हॉलगेट जाने के लिए रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा लिया और ये दोनों उसे सुनसान जगह पर ले गए और वहां पर उसके साथ लूटपाट की। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *