Jalandhar News: इस इलाके में नौजवान का शव बरामद, कत्ल की आंशका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के गदइपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मुर्गी फार्म के पास नौजवान का शव मिला। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जांच के दौरान नौजवान की बाइक नंबर पीबी-08-FS 3587 बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि बाइक शिवसेना कार्यकर्ता की लग रही है।

दरअसल, बाइक पर शिवसेना के सिंबल तीर का निशान बना है। वहीं पुलिस ने शव को प्लाट में बने गड्ढे से उठाने के लिए जीसीबी बुलाई है। पुलिस मुलाजिमों का कहना है कि युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अभी जांच की जा रही है और इत्लाह की की गई है। नौजवान की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। बताया जा रहा है जिस खाली प्लाट में युवक का शव मिला वो सड़क से करीब 6 से 7 फीट गहरा है।

यहीं पर युवक की बाइक गिरी थी और साथ में ही औंधे मुंह युवक गिरा था। मौके पर आस पास के लोग एकत्रित किए गए हैं और पुलिस लोगों से लाश की पहचान करवा रही है। पुलिस का कहना है कि लाश को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया जा रहा है। परिजनों या जान पहचान वालों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस अभी डेडबॉडी मिलने के मामले को कत्ल और एक्सीडेंट दोनों के एंगल से देख रही है। स्थानीय युवक विनोद ने बताया कि युवक प्रवासी लग रहा है। वो यहीं आस-पास में किसी के पास काम करता था। पुलिस ने उसके मालिक को भी मौके पर बुलाया है। पूछताछ चल रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *