शेयर बाजार में आया भारी उछाल, Nifty 23800 अंक के पार

Written by

in

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले। निफ्टी 50 196 अंक या 0.83% बढ़कर 23,855 पर खुला। बीएसई सेंसेक्स 596 अंक या 0.79% बढ़कर 75,915 पर खुला। इस बीच डॉलर के मुकाबले आज रुपया मजबूती के साथ खुला। कच्चे तेल की कीमत और यूएस बॉन्ड यील्ड में गिरावट से रुपया 0.54 फीसदी मजबूती के साथ 96.30 पर आ गया।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर तेजी के साथ खुले। बीईएल में सबसे ज्यादा 2.32 फीसदी तेजी आई है। इंडिगो, इटरनल, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा स्टील के शेयर भी एक फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। दूसरी ओर टीसीएस और इन्फोसिस में गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट्स में निफ्टी मिडकैप में 0.89 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.99 फीसदी तेजी आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी सीमेंट और निफ्टी रियल्टी ने आउटपरफॉर्म किया है।

निफ्टी मीडिया और निफ्टी पीएसयू बैंक में भी तेजी रही। लेकिन निफ्टी आईटी में गिरावट रही। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनकी सरकार ईरान के साथ बातचीत के अंतिम चरण में पहुंच गई है। इससे पश्चिम एशिया में शांति स्थापित होने की उम्मीद बढ़ी है। इससे कच्चे तेल की सप्लाई सामान्य हो सकती है। ईरान युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही बंद है। इससे दुनियाभर में कच्चे तेल की सप्लाई टाइट हो गई है और पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में तेजी आई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *